फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जमीनी विवाद में महिला को मारी थी गोली, चारों आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
= 1987 से दोनों पक्षों में चल रहा है विवाद, ऊषा और गोलू के बीच अक्सर कहासुनी होती थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में महिला को गोली मारने की घटना में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं महिला का प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की जांच में जमीन विवाद की बात विवाद सामने आई है।
तिलौली गांव निवासी भयंकर लाल मिश्रा ने बताया कि उसकी चाची ऊषा देवी (50), बहन छाया व चाची की बहू रश्मी देवी बुधवार की रात करीब 10 बजे आंगन में बैठ कर खाना खा रही थी। तभी गांव निवासी गोलू मिश्रा व एक अज्ञात युवक ने छत से घात लगा कर गोली चलाई, इसमें उसकी चाची के बाएं पैर में गोली लगी और बहन व रश्मी बच गईं। चाची को तुरंत सीएचसी लेकरपहुंचा। वहां प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलू का सहयोग करने में बालकृष्ण मिश्रा व राधेश्याम मिश्रा उर्फ लल्लन मिश्रा भी रहे। घटना के बाद से चारों फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 1987 में उसके चाचा उमाशंकर उर्फ लल्लू की आरोपी गोलू के पिता स्व दीपनारायण व राधेश्याम उर्फ लल्लन ने हत्या की थी। तभी से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। अब गोलू ने चाची की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस पर चाची व गोलू से अक्सर कहासुनी होती थी। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में जमीनी विवाद सामने आया है। फिलहाल पूरी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें