फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला ने नदी में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। मध्यप्रदेश के नया गांव निवासी महिला ने घरेलू विवाद आहत होकर करवा चौथ पर घर से भाग निकली। परिजन पकड़ने के लिए भागे, लेकिन महिला ने पुल से मंदाकिनी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चित्रकूट के नया गांव निवासी रोहित आरख ने बताया कि उसकी पत्नी मालती (35) रविवार की रात करवा चौथ मनाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच घरेलू बातचीत के दौरान उससे कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकली तो उसे रोकने का प्रयास किया। वह दौड़कर मंदाकिनी पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति प्राइवेट अस्पताल में कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें