फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला की नदी में डूबने से मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के गौहानी कला में शनिवार सुबह वाल्मीकि नदी में नहाने गई महिला का पैर फिसल गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। काफी देर खोजने के बाद महिला का शव मिला।
विज्ञापन

गौहानी कला निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि पत्नी नानबिट्टी (25) सुबह करीब आठ बजे गांव की महिलाओं के साथ वाल्मीकि नदी में नहाने गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में चली गई। महिलाओं ने डूबते देख शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण वह काफी दूर चली गई।
चौकी प्रभारी प्रभुनाथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव नदी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नायब तहसीलदार अविनेश कुमार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रांशु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें