फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के रमयापुर गांव में बुधवार की रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला, पास ही रस्सी भी मिली है। महिला के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति, ससुर, सास व एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रमायापुर गांव निवासी अजय की पत्नी पूनम श्रीवास (23) का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। गले में निशान मिलने के साथ ही पास में रस्सी का फंदा भी मिला है। सूचना मिलने पर पहाड़ी थानाध्यक्ष रामाश्रय व क्राइम प्रभारी सतीश पांडेय मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन वहां मौजूद मायके वालों ने शव नहीं उठाने दिया।
पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर किसी तरह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूनम पुत्री रामू कौशांबी जिले की बरौली गांव की रहने वाली थी। महिला के रिश्ते में बाबा गुलाब श्रीवास निवासी बरौनी जिला कौशांबी ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि दो वर्ष पहले पूनम की शादी रमायापुर निवासी अजय के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन

आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। 20 अक्तूबर की रात मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना को लेकर दोनो पक्षों ने मोबाइल के ऑडियों से एक दूसरे को जानकारी भी दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि पति, ससुर व सास व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें