फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sun, 24 May 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो- 24 सीकेटीपी 08 पिंकी देवी फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सपहा गांव में शनिवार को महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



फतेहपुर जिले के खुशवक्तराय नगर निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बहन पिंकी देवी की शादी चार मार्च 2024 को कर्वी के सपहा गांव निवासी रमाकांत सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई थी लेकिन प्रताड़ना जारी रही। शनिवार सुबह करीब सात बजे बहन की मौत की सूचना मिली। वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें ससुरालियों की ओर से जहर खिलाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन




परिजन पिंकी को जिला अस्पताल ले गए। यहां जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें