फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरी वृद्धा की मौत

Tue, 13 Sep 2016 10:36 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यालय सेे भरतकूप रेल मार्ग के बीच सोमवार शाम एक महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रैपुरा थाना क्षेत्र के अहिरा मगरहाई निवासी मेडिया देवी पटेल(62) पत्नी मदन गोपाल सोमवार को बांदा से कर्वी आ रही थी। शिवरामपुर आउटर के पास चलती ट्रेन से गिरने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी ने मौके पर जाकर महिला की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। मृतका के दो पुत्र हैं। इसके अलावा शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भसौंधा निवासी हरि सिंह (24) पुत्र विजय सिंह का शव कर्वी-शिवरामपुर रेल पटरी पर पड़ा मिला। चौकी प्र्रभारी श्यामसुंदर के अनुसार मृतक के आत्महत्या करने की भी संभावना है लेकिन परिजन कोई कारण नहीं बता रहे हैं।

मृतक की मां शकुंतला देवी ने बताया कि हरि पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह सूरत में रहकर काम करता था। शनिवार शाम वह घर से सूरत जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वहां न पहुंचने पर काफी खोजबीन की गई पर उसका पता नहीं चला। पुलिस सूचना से पुत्र के मौत की जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को पुलिस ने दोनाें शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें