फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उल्टी-दस्त, बुखार से महिला की मौत, 12 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शुक्रवार की रात को बुखार व पेट दर्द के चलते महिला की मौत हो गई। इसके अलावा शनिवार को जिला अस्पताल में 12 मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही निवासी उर्मिला देवी (48) को पुत्र आशीष ने बुखार व पेट दर्द के चलते शुक्रवार की रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चकमाली निवासी लीला (50), शोभा सिंह का पुरवा निवासी भैरो प्रसाद (46), कर्वी माफी निवासी चंद्रभूषण (35), कांशीराम काॅलोनी निवासी गुलशन (34), सदर बाजार निवासी शालिनी (45), भरतपुरी निवासी दया (30), बनाड़ी निवासी सुनीता (32), चोरहट निवासी शिवनायक का दो वर्षीय पुत्र अयान, लोढ़वारा निवासी चुन्नू की 20 वर्षीय पुत्री रिंकी, सरैंया निवासी चुनबाद का 12 वर्षीय पुत्र जनार्दन, अनीपुर निवासी राजकुमार की दो वर्षीय पुत्री रोशनी व कछारपुरवा निवासी राममिलन का एक वर्षीय पुत्र आर्यन को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें