फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुखार और पेट दर्द से पीड़ित महिला की मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में नौ मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को राजापुर थाना क्षेत्र के हरदौली निवासी भूरी देवी (40) को देवर राजेश कुमार ने बुखार व पेट दर्द के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कुली तलैया निवासी अभिलाष (20), मिर्जापुर निवासी रामसेवक का दो वर्षीय पुत्र हिमांशु, गोकुलपुरी संतोष की पांच वर्षीय पुत्र कोमल, रगौली निवासी विनोद कुमार की दस वर्षीय पुत्री काजल, पड़री निवासी लवकुश की सात वर्षीय पुत्री राधा, दुगवां निवासी ज्ञान सिंह की 11 वर्षीय पुत्री प्रीती, गढ़वा निवासी जानकी देवी (50), सकरौंहा निवासी विजय नारायण (75) व खरसेड़ा निवासी कमलेश की छह वर्षीय पुत्री नित्या को उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें