चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव निवासी केशवती पत्नी रामसजीवन के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह महिला घर की छत पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान बंदर ने दौड़ा लिया। जिससे वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख परिजन आनन फानन जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।