फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कच्ची छत गिरने से दबी महिला की मौत

Fri, 28 Aug 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटेपी 08 करुणा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना के रूखमा खुर्द के गौतमपुर में बारिश से एक कच्चा घर गिर गया। जिसके नीचे दबने से एक महिला घायल हो गई। जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गौतमपुर निवासी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि दोपहर को उसकी पत्नी करुणा देवी (35) दोपहर को कच्चे घर में रखा ईंधन लेने अंदर गई थीं। तभी बारिश की वजह से कच्ची छत गिर गई और उसकी पत्नी दब गई।
छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर पहुंचे और मलबा हटाना शुरू किया। करीब आधा घंटा में मलबा हटाकर पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके एक बेटा हार्दिक है। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कच्चे घर की छत गिरने से दबकर मौत की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें