चित्रकूट । खेत जा रही महिला रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कर्वी कोतवाली अंतर्गत टेरिया पुरवा अमानपुर निवासी प्रेमिया देवी (56) बुधवार की शाम को घर से अपने खेत जा रही थी। जैसे ही वह नारायणपुर गांव के रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। तभी अचानक चित्रकूट धाम कर्वी की ओर आ रही अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस की ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी।
यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुुलिस ने शव का पंचनामा कर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्र मूलचंद्र ने बताया कि पांच वर्षों से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज भी चल रहा था। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।