चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के कोलगदहिया गांव की सलमा (39) की चित्रकूट धाम स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
यह हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुआ। जीआरपी ने शव के पास मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजन को सूचना दी।
परिजन इस्राइल ने बताया कि सलमा बीमार चल रही थी। वह 3 अक्तूबर को इलाज के लिए घर से निकली थी और घर नहीं लौटीं। उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। शव के पास से बांदा का टिकट भी मिला।
आशंका जताई कि वह बांदा मेडिकल कॉलेज से इलाज कराकर लौट रही थी। संभवतः ट्रेन से उतरते समय चपेट में आ गई। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।