फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हैंगिंग से हुई थी महिला की मौत, हत्या के आरोप खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में दंपती की खुदकुशी के दूसरे दिन गांव में मातम रहा। कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मृतकों के रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण हैंगिग और सिपाही की मौत जबड़े से लेकर गले की नसें फटना बताया गया।
विज्ञापन

देवकली गांव निवासी जीआरपी झांसी में तैनात सिपाही मयंक पटेल और उसकी पत्नी कुसुम सिंह ने सोमवार की रात खुदकुशी कर ली थी। बुधवार को एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत हैंगिग से ही हुई है। हत्या जैसी कोई बात नहीं आई है। सिपाही की मौत जबड़े क्षतिग्रस्त व गले की नसें फटने से बताई गई है। सिपाही के चुनाव डयूटी से सीधे सरकारी रायफल लेकर गांव आने के मामले की जांच की जा रही है। सिपाही 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में बिजनौर में डयूटी थी। टीम इंचार्ज लायक सिंह के साथ छह जवानों की टोली गई थी। इस टोली को 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में भी जाना था, लेकिन इस बीच वह 21 अप्रैल की रात वह घर आ गया था।
इस संबंध में जीआरपी झांसी सीओ नईम मंसूरी ने बताया कि यह जांच का विषय है कि कैसे मयंक चुनाव डयूटी से रायफल लेकर घर चला गया। टोली इंचार्ज से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को गांव में परिजनों को सांत्वना देने तमाम लोग पहुंचे। दंपती के डेढ़ साल के बेटे आर्यन के भविष्य को लेकर चिंतित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें