फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से महिला की मौत

Sat, 06 Aug 2016 10:37 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
सोनप्रयाग में बारिश से नारायणधाम हेलीपैड का पुश्ता ढहा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के चौरा गांव के पास नाली निर्माण के दौरान एक घर की दीवार भरभराकर ढह गई। जिससे वहां काम कर रहे छह मजदूर मलबे में दब गए। एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चौरा गांव के छितहुलीपुरवा में सड़क व नाली निर्माण का काम चल रहा है। शनिवार सुबह नाली निर्माण के दौरान नाली से सटे राम प्रसाद के घर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिससे वहां मौजूद मजदूर दुवसिया देवी पत्नी लालसिंह, इंद्रजीत पुत्र कल्लू यादव, राम मनोहर पुत्र शंकर, ब्रजनंदन पुत्र जगन्नाथ व देवराज पुत्र कल्लू निवासीगण चौरा और अवध किशोर पुत्र सुबेर निवासी टिकरिया मलबे में दब गए।

अन्य मजदूरों व ग्रामीणों ने मिलकर मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। जिसमें दुवसिया देवी की मौत हो चुकी थी। अन्य मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें