फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः घरेलू विवाद में महिला ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत धुनवा गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। धुनवा निवासी उर्मिला सिंह (40) पत्नी मुन्नीलाल का मंगलवार को किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर उर्मिला ने दोपहर को कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

घटना के समय पति मजदूरी के लिये गया था। चाचा श्याल लाल ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां है। मां श्याम कली ने बताया कि उर्मिला तीन बहन व तीन भाईयों में सबसे छोटी थी। थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि किसी ने भी इस मामले में तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें