चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रामपुर तरौंहा गांव में शनिवार को पति से विवाद के बाद एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा बाहर निकाले जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।
35 वर्षीय सविता देवी का पति राकेश कुमार से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। राकेश उसे गाली-गलौज करता और पिटाई भी करता था, जिससे सविता परेशान रहती थी। शनिवार को हुई कहासुनी के बाद सविता ने यह कदम उठाया। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने पति राकेश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (सिंगल)