फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दहेज के लिए महिला को पीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दहेज में बुलेट और सोने की चैन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता अस्तुति द्विवेदी ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को बांदा जिले के बबेरू के बेर्राव निवासी शिवमनोरथ उर्फ दीपू के साथ हुई थी। बताया कि ससुराल पहुंचने पर पति शिवमनोरथ, ससुर माताबदल, सास आशा, जेठ नवल किशोर और जेठानी विद्यावती मायके से सोने की चैन और बाइक लाने का दबाव बनाने लगे। बताया 27 फरवरी 2026 को सभी ने मिलकर जेवर छीन लिया और घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें