फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी पर नए पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
फोटो 01 सीकेटीपी 08 मंदाकिनी नदी में टूटा पड़ा पक्का पुल। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी पर एक नया पक्का पुल बनाया जाएगा। यह पुल बाढ़ के कारण टूटे पुराने पुल की जगह लेगा। शासन ने सेतु निगम द्वारा भेजे गए 13.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पुल का निर्माण एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


लंका तिराहा से हनुमान धारा को जोड़ने वाला 47 साल पुराना पुल बाढ़ में गिर गया था। इससे एमपीटी तिराहा से हनुमान धारा तीर्थ जाने वाला सीधा संपर्क टूट गया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चित्रकूट दौरे के दौरान नए पुल की घोषणा की थी। सेतु निगम के अनुसार नया पुल 120 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। पुराना पुल 110 मीटर लंबा था।
पुल बनने के बाद पर्यटकों की परेशानियां कम हो जाएंगी। अभी हनुमान धारा जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। संत दिव्यजीवनदास ने बताया कि प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु आते हैं। दिवाली पर 40 लाख और अमावस्या मेले में पांच लाख से अधिक भीड़ होती है। नया पुल बनने से इन सभी श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दीपावली से पहले बनेगा पीपा पुल
चित्रकूट। पक्के पुल में समय लगने के कारण दीपावली से पहले अस्थायी पीपा पुल बनाया जाएगा। जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। दीपावली पर आने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान हो जाएगी। नहीं तो लाखों श्रद्धालुओं को चक्कर काटने पड़ेंगे।
वर्जन
मंदाकिनी नदी पर पक्के पुल को शासन से स्वीकृत मिल चुकी है। दीपावली पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसके देखते हुए पीपा पुल तैयार किया जाएगा। - सतीश एस, जिलाधिकारी, सतना-मध्य प्रदेश।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें