फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दहेज के लिए महिला और मायके वालों की पिटाई, जेवर गायब

Thu, 09 Jul 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के चंदई गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला और उसके मायके पक्ष के लोगों की पिटाई की गई। उन्हें घर से निकाल दिया गया और महिला के जेवर भी गायब कर दिए गए। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




तिलौली के चंदई गांव निवासी अंजू देवी ने बताया कि उनकी शादी एक जून 2023 को मध्य प्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र के लोधन टिकुरा निवासी ओमकार सेन से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी हुई। इसके बाद पति ओमकार सेन, सास विमला देवी, ससुर चंद्रसेन, जेठ आशीष, जेठानी सीमा देवी, ननद दीपा देवी और बहनोई अमित ने तीन लाख रुपये और एक बाइक दहेज में मांगी। मांग पूरी न करने पर हत्या कर नदी में फेंकने की धमकी दी गई।



अंजू देवी ने बताया कि 17 मार्च को ससुराल वालों ने उन्हें कमरे में बंद कर पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। कुछ दिन बाद जब वह ससुराल लौटी तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया। उनके पिता सोमनाथ और भाई को भी पीटा गया। अंजू देवी ने अपने सोने और चांदी के सभी जेवर गायब होने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें