फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला व युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अलग-अलग दो स्थानों पर सर्प के काटने से मौत होने पर कोहराम मच गया। बताया गया कि कोतवाली कर्वी क्षेत्र के पुरवा तरौंहा गांव की बतसिया (50) पत्नी भइयन उर्फ भैयालाल को बीती शाम सर्प ने डस लिया। परिजन झाड़फूंक कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के दो पुत्र, चार पुत्री है। इसी क्रम में राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव की रूबी पुत्री राजकुमार को सर्प नेे डस लिया, परिजन सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें