फोटो 11 सीकेटीपी 04 कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय नशामुक्त युवा-फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए।
रील में आयुष सेन, स्लैम पोएट्री में खुशी, पेंटिंग में आवेश और स्लोगन में मालती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पेंटिंग, स्लोगन, रील और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. राजेश पाल ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया।
प्रथम विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चित्रकूट का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, राष्ट्रीय स्तर पर भी मौका संभव है। स्वतंत्रता दिवस पर इसी महाविद्यालय में समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक और वाद-विवाद जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी प्रस्तावित हैं। निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा, डॉ. वंश, डॉ. नीरज गुप्ता शामिल रहे। (संवाद)