फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: जनसहयोग से पूरा करेंगे बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का संकल्प: श्रीकान्त शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को चित्रकूट व हमीरपुर के जनप्रतिनिधियों से ऑनलाइन वार्ता कर बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का क्षेत्र बनाने के प्रयासों में सहयोग की अपील की। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनीं और कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कहा कि आम लोगों के सहयोग से सरकार बुंदेलखंड के सभी जिलों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। जहां भी लाइनलॉस 15 प्रतिशत से नीचे जाएगा उस गांव को वीआईपी गांव बनाएंगे और वहां 24 घंटे बिजली मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों को बिलिंग संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि जहां भी गलत बिलिंग की शिकायत मिली है, वहां एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने हर माह उपभोक्ता को सही बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें