फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सफाईकर्मियों की खत्म होगी नौकरी

Wed, 01 Mar 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
mandi shivratri
विज्ञापन
लगातार एक माह से अधिक दिनों से ड्यूटी से गायब रहने वाले तीन सफाईकर्मियों की सेवाएं जल्द ही समाप्त हो सकती हैं। डीपीआरओ ने तीनों कर्मचारियों को अंतिम नोटिस जारी कर दी है। डीपीआरओ रामपाल सिंह ने बताया कि बदौसा बांदा निवासी ज्योति चौरसिया पत्नी महेश कुमार, दरसेंडा निवासी प्रेमलाल वर्मा पुत्र गंधीवा और छनियापुरवा झांसी निवासी प्रदीप राय पुत्र मुन्नालाल को ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबित कर मुख्यालय कार्यालय से संबद्ध किया गया था।
विज्ञापन


इस पर भी तीनों कर्मचारी लगातार एक माह से लगातार गैरहाजिर हैं। ऐसे में तीनों को अंतिम नोटिस जारी कर दी गई है। जिसमें सभी को 15 दिन के अंदर जवाब देने अथवा खुद उपस्थित होने को कहा गया है। डीपीआरओ ने बताया कि यदि तीनों निर्धारित समय से उपस्थित नहीं होते तो उनको नौकरी से हटाया जाएगा।

चित्रकूट। मुख्यालय के कछारपुरवा निवासी राकेश सिंह ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र मेें बताया कि उसका पुत्र अनुराग व पुत्री पायल इलाहाबाद रोड स्थित गुरुकृपा पब्लिक आवासीय स्कूल में चार साल से पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों बच्चों की इस माह की फीस अपरिहार्य कारणों से नहीं जमा कर पाए और स्कूल प्रबंधन से एक सप्ताह के अंदर फीस जमा करने को कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद बुधवार को जब उसके बच्चे स्कूल पढ़ने पहुंचे तो शिक्षकों ने फीस जमा न होने पर दोनों को स्कूल परिसर के गेट में धूप पर खड़ा कर दिया गया।

इससे दोनों बच्चों के मन में भय समाया है। घर आकर बच्चों ने इसकी जानकारी दी। इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गई तो अनसुनी कर दी गई है। इस मामले में स्कूल प्रबंधक रामललित चौधरी ने बताया कि बच्चाें को डांटा नहीं गया, केवल फीस लाने को कहा गया है। उनके अभिभावकों ने स्कूल में आकर जल्द फीस जमा करने की बात नहीं कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें