फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अधिनियम के खिलाफ चलाएंगे अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्र सरकार द्वारा टेट अधिनियम में किये गये संशोधन का प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया है। कहा कि यह तो कई साल से नौकरी कर रहे शिक्षकों की नौकरी पर खतरा है। इसके खिलाफ शिक्षक दिवस से ही अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि सरकार के इस अधिनियम से देश भर के करीब 10 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा गया है। यदि आदेश को निजी स्कूलों पर लागू किया गया तो इससे प्रभावित शिक्षकों की सम्भावित संख्या बहुत अधिक होगी। इसी क्रम में सात सितंबर को शिक्षक भवन रिसालदार पार्क लखनऊ में बैठक करके आंदोलन की घोषणा करेंगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें