चित्रकूट। गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। कस्बों सहित शहर के पंडालों में विघ्नहर्ता के जयघोष से गुंज रहे हैं। कमेटी के सदस्य पंडालों की प्रतिमाओं की नित्य मनोरम झांकियां सजाई जा रहीं हैं। बरगढ़ कस्बे में सिद्धिविनायक सेवा समिति ने महाआरती का आयोजन किया। 56 तरह के प्रसाद गणेश भगवान को चढ़ाए गए। पंडाल जयकारों से गूंजते रहे। इस मौके पर प्रकाश केसरवानी, रवि केसरवानी, विनीत सत्यम, मोहित, अंकुश, श्यामू, गौरव, शिवानी आदि मौजूद रहे। वहीं राजापुर कस्बे, मानिकपुर, मऊ क्षेत्र में पंडालों सहित घरों में श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। शहर के सिविल लाइन, नई बाजार , पुरानी बाजार, सहित धर्मनगर में भी श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं हैं, जहां भव्य पंडाल सजाया गया है।