चित्रकूट। गेहूं खरीद की शुरुआत 1 अप्रैल यानी आज से शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार 37 केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा। जनपद मेें बनाए गए 37 केंद्रों मेंं इस बार पीसीएफ के 31, मंडी समिति का एक, मार्केटिंग के चार, एफसीआई का एक केंद्र है। किसान ऑनलाइन पंजीयन करा रहे हैं। अब तक 301 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
इस पर 2125 रुपये क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाना है। मौजूदा समय पर गेहूं का बाजार रेट भी इसी के आसपास है। खाद्य विपणन विभाग के डिप्टी आरएमओ अविनाश कुमार झा ने बताया कि केंद्रों में पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी है। अभी तक 315 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। किसान किसी भी जनसेवा केंद्रों,साइबर कैफे में जाकर अथवा स्वयं मोबाइल से कर सकते हैं। बताया कि भुगतान किसानों को उन बैंक खातों में किया जाएगा, जो उनके आधार से नंबर लिंक हैं।
बनाए गए केंद्र
खाद्य विभाग के कर्वी मंडी स्थल, पहाड़ी मंडी स्थल, बरगढ़ मंडल स्थल, मानिकपुर मंडी परिसर, पीसीएफ के सहकारी समिति कर्वी, पहाड़ी उत्तरी चकौंध, शिवरामपुर, इटखरी, भारतपुर, रसिन, खोह, खोही, परसौंजा, रूकमाखुर्द, रैपुरा ऐचवारा, कल्याणपुर, किहुनिया, बिहरवा, सरधुवा, राजापुर, हरदौली, नादिन कुर्मियान, छीबो, रामपुर, बांधी, रामनगर, पूरब पताई, खंडेहा, मऊ, खपटिहा, गाहुर, विरावल, बरगढ़, एफसीआई का रसिन व मंडी परिसर कर्वी में है।