फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर अनियंत्रित स्कार्पियो ने छात्र को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत बांधी गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े सात साल के छात्र को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला। छात्र परिजनों के साथ टूरिस्ट बस से चित्रकूट दर्शन करने आया था।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र के कुमेदानखेडा निवासी अमृतलाल ने बताया कि गांव के 50 लोग टूरिस्ट बस रिजर्व कर विंध्याचल दर्शन करने गए थे। गुरुवार को चित्रकूट में दर्शन कर मैहर जाना था। सुबह हाईवे किनारे रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव के पास बस रोकी गई थी। यात्री दैनिक नित्यक्रिया कर रहे थे।
इसी बीच बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े सात साल के शुभम पुत्र विजय पासी को प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार से आई सफेद रंग की स्कार्पियो रौंदते हुए निकल गई। यह देख तीर्थयात्री चीखे और दौड़े लेकिन स्कार्पियो समेत चालक भाग चुका था।
विज्ञापन

शुभम को लेकर परिजन बस से ही जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। दादी धानो ने बताया कि शुभम के माता-पिता नहीं आए थे। अब वह गांव जाकर क्या जवाब देगी। दो भाई व एक बहन में शुभम बडा था और कक्षा एक में पढ़ता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव की ओर रवाना हो गए। रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि अज्ञात स्कार्पियो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें