फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। मध्य प्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र के सती अनुसूइया मंदिर मार्ग पर गला रेतकर की गई एक युवक की हत्या और शव फेंकने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




आठ जून को सती अनुसूइया मंदिर मार्ग पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। शव की पहचान प्रयागराज के अमिलिया गांव निवासी गुलाब बाई के बेटे संजीव भाटिया के रूप में हुई थी। घटना के बाद से पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही थी। शव मिलने के बाद पुलिस को मृतक की पत्नी अनीता देवी पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर अनीता देवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके तीन साल से प्रयागराज एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के खटांगी निवासी अमित सिंह उर्फ बड़कू के साथ प्रेम संबंध थे। इसी वजह से अक्सर पति संजीव के साथ उसका विवाद होता था। पत्नी अनीता देवी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके प्रेमी अमित सिंह उर्फ बड़कू को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया। अमित सिंह की बताई जानकारी के आधार पर धनुवा निवासी उसके साथी राजू निषाद उर्फ शेरा को भी धर दबोचा।



सतना एसपी हंसराज सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद खुलासे के लिए थाना और साइबर सेल की टीम गठित की गई थी। सर्विलांस की मदद से इस घटना का खुलासा हुआ। पकड़ी गई आरोपी पत्नी अनीता देवी ने बताया कि उसने ही अपने प्रेमी अमित सिंह के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने अमित सिंह और राजू निषाद को पति संजीव को चित्रकूट घुमाने के बहाने भेजा था, जहां दोनों ने मिलकर संजीव की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के इरादे से मृतक संजीव भाटिया के मोबाइल, कागजात और रुपये भी निकाल लिए थे।
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार बड़ा चाकू, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें