फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा की बेटी की शादी के लिए बढ़े हाथ

Sun, 06 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के युवा व्यापारियों और समाजसेवियों ने एक गरीब विधवा को बेटी के विवाद के लिए आर्थिक मदद देकर मिसाल पेश की है। इसके अलावा हर संभव मदद देने का भी भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


जगदीशगंज निवासी सुनीता देवी के पति अशोक कुमार की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद सुनीता किसी तरह से मजदूरी कर अपने दो पुत्र और दो पुत्रियों का पेट पाल रही है। उसके सामने अपनी सयानी होती बेटी मिथलेश उर्फ बिट्टी की शादी की समस्या थी।

इस पर शहर के युवा समाजसेवियों अंकित पहारिया, डा. सीएन सिंह, संदीप केशरवानी, पिक्का जायसवाल, राजुल गुप्ता आदि ने इसकी मदद का बीड़ा उठाया। इन्होंने सूरजकुंड में बिट्टी की शादी तय करा दी। सोमवार को उसकी शादी होनी है।
विज्ञापन


रविवार को इन लोगों ने सुनीता के घर पहुंचकर बिट्टी की शादी के लिए परचून का सामान, सब्जी, कपड़े, बेड और बिस्तर आदि की व्यवस्था की। साथ ही टेंट का सामान भी मुहैया कराया। इन लोगों ने 11 सौ रुपये की आर्थिक मदद भी की और सुनीता को भरोसा दिया कि और भी जो जरूरत होगी तो पूरी की जाएगी।

इसमें मोहल्ले वालों के अलावा मनीष गुप्ता, सुधांशु अग्रहरि, दिलीप कुमार, राकेश जायसवाल, रविराज अग्रहरि, अमित गुप्ता, विष्णु यादव, राजेंद्र, राजा, इंद्रपाल व गन्नू गुप्ता आदि ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें