वाणिज्यकर विभाग की ओर से एक ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के विरोध में शनिवार को व्यापारी सड़क पर उतर आए।
व्यापारियों ने वाणिज्यकर विभाग कार्यालय के सामने राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले वाणिज्यकर अधिकारी का पुतला फूंका और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता ने कहा की व्यापारियों के ऊपर लगे फर्जी मुकदमों व व्यापारियों के शोषण को लेकर संगठन का दल शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत करवाएगा।
इस मौके पर नारायण दास गुप्ता, ओमशंकर, श्याम गुप्ता, विनोद, ललित जायसवाल, किशन, राकेश, मनीष, बसंत गुप्ता, इरफान, सुनील, आनंद आदि मौजूद रहे।