चित्रकूट। आखिरकार जिले में लेखपाल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र मिल गया। नियुक्ति पत्र पाते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
कलक्ट्रेट सभागार में सुबह एलईडी के माध्यम से लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लेखपालों को बांटे जा रहे नियुक्ति पत्र का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद जिले के चयनित 89 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम मेें मानिकपुर के अपना दल के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि मेहनत करने से सफलता मिली है। सभी राजस्व विभाग का कार्य नियम से करें।
डीएम शिवशरणप्पा ने कहा कि राजस्व के कार्य में लेखपालों की भूमिका महत्पूर्ण होती है। इसमें तकनीकि ज्ञान बहुत जरूरी है। जमीन की समस्याओं का निराकरण कराएं। कार्य करते समय कुछ लोग लालच भी देंगे लेकिन अपने पथ से हटे नहीं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि लेखपालों की कमी के कारण समय से जमीनों की नाप नहीं होती थी। इससे ग्रामीण परेशान थे।जिसको देखते हुए सरकार ने लेखपालों की नियुक्त की है।
नियुक्तिपत्र पाने वाले लेखपालों में प्रमुख रूप से तहसील कर्वी में जय सिंह, शिवम सिंह, अंजली दुबे, नेहा शुक्ला, अंकित कुमार, शिप्रा करवरिया, उदय प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अमित पटेल, रोहित सिंह, अंकित त्रिपाठी, रामजी, राजबाबू, संदीप सिंह, सुनील वर्मा, नरेंद्र कुमार हैं। तहसील मऊ में आदर्श कुमार, मोहित, संदीप अग्रहरि, कमलेश कुमार, राजापुर तहसील में मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, अभय सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार, विवेक पांडेय हैं। तहसील मानिकपुर से राहुल सिंह, हनुमान सिंह, देवशरण, विनोद कुमार, आकृृति सिंह, मोहित यादव, शिव बाबू, ऋषभ शर्मा आदि हैं।
इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, एडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम सौरभ यादव, एसडीएम प्रमोद झा, एसडीएम पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।