चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत पंचायत इटवा के मजरा चिचुरहा पुरवा के किसान के खेत में मवेशियों ने सब्जी नष्ट कर दी। उलाहना देने पर मवेशी मालिक और उसके परिजनों ने गाली गलौज कर भगा दिया। इसके बाद उसके खेत के पास लगे बिजली के खंभे को ही तोड़ दिया। इससे टयूबवेल की आपूर्ति बंद हो गई है।
चिचुरहा पुरवा निवासी किसान दिलीप सिंह ने बताया कि उसने सब्जी की फसल की है। शुक्रवार को कुछ मवेशी खेत में घुसकर सब्जी की फसल को नष्ट कर दिया। किसी तरह मवेशी को खेत से भगाया। इसका उलाहना मवेशी मालिक को देने गया तो गाली गलौज कर भगा दिया। आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने आक्रोश में उसके खेत के पास लगे बिजली के खंभे को ही तोड़ दिया।
इस खंभे के सहारे उसके ट्यूबवेल तक बिजली की तार जाती है। इस मामले में रैपुरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडये ने बताया कि मवेशी को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज हुआ है। किसी ने खंंभा नहीं तोड़ा है। खंभा पहले से टूटा बताया गया है। मौके पर दरोगा को भेजकर जानकारी की गई है।