फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 85 हजार सदस्यों ने नहीं कराई ई-केवाईसी तो रोका तीन माह का राशन

Wed, 26 Nov 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्ड के सदस्य ई-केवाईसी कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इनके द्वारा ई- केवाईसी न कराने पर मजबूरी में विभाग ने 85 हजार से अधिक सदस्यों का तीन महीने का राशन रोक दिया है। अब राशन न मिलने पर सदस्य कोटेदार के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं पांच साल से कम के बच्चों को ई- केवाईसी में छूट दी गई है। पर उनके फिंगर अपडेट नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 2,00,345 राशन कार्ड हैं, इसमें 8,23,587 सदस्य जुड़े हैं। नगर क्षेत्र में पात्र गृहस्थी के 12,920 राशन कार्ड में 56,153 सदस्य व 1,794 अंत्योदय राशन कार्ड हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में 1,64,652 राशन कार्ड में 7,08,582 सदस्य जुडे़ हैं। वहीं 20,979 अंत्योदय कार्ड हैं। इसमें 7,27,690 सदस्यों ने ई केवाईसी करा ली है। अभी भी 85,400 सदस्यों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में तीन माह के लिए इन्हें राशन देने पर रोक लगा दी गई है। इससे सदस्य परेशान हैं।
85,400 सदस्यों में करीब नौ हजार सदस्य ऐसे हैं, जो नौकरी के सिलसिले में घर छोड़ कर दूसरे राज्य में चले गए हैं। अब इनके नाम काटने की तैयारी की जा रही है। पांच वर्ष से कम के बच्चों को ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं पांच से अधिक के बच्चों को आधार अपडेट कराकर ई-केवाईसी कराना होगा, नहीं तो इनका भी नाम कट सकता है। फिलहाल विभाग ने केवल ई-केवाईसी न कराने वालों का राशन रोका हैं।
विज्ञापन

शहर के हिमांशु, मधु सिंह ने बताया कि आधार में फिंगर अपडेट कराने में समस्या आ रही है। ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं। इस कारण राशन मिलना बंद हो गया है। तीन महीने के राशन बंद होने का मैसेज भी आ गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि सभी राशन कार्ड के सदस्यों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। बिना ई-केवाईसी वाले सदस्यों का राशन रोक दिया गया है। ई-केवाईसी कराने के बाद राशन मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें