फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सोमवार से 35 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Sun, 29 Mar 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 के लिए सोमवार से शुरू होगी। यह खरीद 15 जून तक 35 क्रय केंद्र और तीन मोबाइल क्रय केंद्रों पर चलेगी। किसानों से गेहूं 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
विज्ञापन




पिछले वर्ष गेहूं 2425 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया था, जिससे इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि हुई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि किसानों को उतराई, छनाई और सफाई के 20 रुपये प्रति क्विंटल सीधे उनके बैंक खातों में मिलेंगे। भुगतान आधार से जुड़े और एनपीसीआई मैपिंग वाले बैंक खातों में ही किया जाएगा। पंजीकरण के लिए किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर ई-उपार्जन मॉड्यूल का उपयोग कर सकते हैं। पिछले वर्ष के पंजीकृत किसानों को पुराने पंजीकरण में जानकारी संशोधित करनी होगी। यह प्रक्रिया जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं के मोबाइल से पूरी की जा सकती है।



खरीद प्रक्रिया और सहायता

सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए एक बार का पासवर्ड आधारित पंजीकरण व्यवस्था रहेगी। किसान को वर्तमान मोबाइल नंबर अंकित कराना होगा, साथ ही आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाते में ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए। बैंक खाता सक्रिय होने के लिए पिछले तीन महीने में लेन-देन अनिवार्य है। कृषक उत्पादक संगठन, कृषक उत्पादक कंपनी, बटाईदार और पंजीकृत ट्रस्ट भी गेहूं खरीद या बिक्री कर सकेंगे। सहायता के लिए किसान खाद्य विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-1800-150 या खरीद नियंत्रण कक्ष के नंबरों 7355904833, 8707219558 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें