फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिव्यांग चैलेंज कप पर पश्चिम बंगाल का कब्जा

Tue, 02 Jan 2024 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप के राज्य स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पश्चिम बंगाल और बिहार के बीच खेला गया। इसमें बंगाल के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर बिहार को 85 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर 4 विकेट खोकर 195 रन बनाएं। बल्लेबाज तपन 41, महेश ने 81 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए मुकेश ने एक, बालकरन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम 19.1 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच बंगाल के महेश रहे।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला जज विकास कुमार, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि अपर एसडीएम मो. जाशीन, राकेश चौधरी, विजय कुमार, फिरोज अंसारी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर टास कराया। मैच के अंपायर विजय भारद्वाज, ऋषि, स्कोरर सौरभ नाहर, शमसुद्दीन खान रहे। मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि आज बुधवार को ग्रुप सी का लीग मैच परवई और बहराइच के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें