फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चार फरवरी से सहालग शुरू, कॉस्मेटिक की दुकानों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
02-सीकेटीपी-17- बाजार में शृंगार की दुकान में खरीदारी करती महिलाए। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सहालग चार फरवरी से शुरू होने जा रही है। महिलाएं अभी से कॉस्मेटिक की दुकानों में खरीदारी कर रही हैं। शहर के बाजारों में रौनक है।
शहर के नई बाजार, पुरानी बाजार व शंकर बाजार में करीब सौ से अधिक कॉस्मेटिक की दुकानें खुली हैं जहां महिलाएं क्रीम, पाउडर व अन्य शृंगार की सामग्री खरीदने के लिए पहुंच रही हैं। दुकानदारों के अनुसार ब्रांडेड उत्पादों की मांग अधिक है। आमतौर पर एक महिला दो हजार से तीन हजार रुपये तक का सामान खरीदतीं हैं। दुल्हन के लिए खरीदी जाने वाली पूरी शृंगार सामग्री की कीमत पांच हजार से दस हजार रुपये तक होती है। शंकर बाजार के दुकानदार सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस समय एक दिन में लगभग 10 से 15 महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं और अच्छी दुकानों में एक दिन की बिक्री बीस हजार रुपये से अधिक हो रही है। जिले में कुल मिलाकर इस समय रोजाना करीब तीन लाख रुपये की बिक्री होती है। महिला रानी दीक्षित व ममता मिश्रा ने बताया कि उनके रिश्तेदार की शादी नजदीक है और इसके लिए वह शृंगार का सामान खरीदने आईं हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस समय बाजार में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें