फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः दो दिन अचानक आंधी आने के बाद तेज धूप निकलने से लोग परेशान, जानवरों की भी आफत

विज्ञापन
शहर में धूप व गर्मी से बचने को सिर चेहरा ढककर निकली युवतियां - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में दो दिन से अचानक आंधी, बारिश के बाद शनिवार को तेज धूप निकलने से शहर व गांव के लोग परेशान नजर आए। दोपहर को बाजार में सन्नाटा दिखा। अधिकतम पारा 47 से घटकर 41 डिग्री पहुंचा लेकिन उमस और धूप से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में लोग तेज धूप से बचने के लिए सड़क में चलने वाले छाव तलाशते रहे। गन्ने का रस व अन्य पेय पदार्थ की दुकानों पर लोगों नजर आए।
गर्मी के कारण बंदर व पशु पक्षी भी बेहाल नजर आए। पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। अस्पतालों में भी गर्मी के कारण बीमार हुए मरीज पहुंचे।
तेज गर्मी की शुरूआत होते ही घर से निकलने वाले हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे है। पेट दर्द और बुखार आने से शनिवार को कई मरीज जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए पहुंचे।
जिला अस्तपाल के डा. बीएस द्विवेदी ने बतया कि इस मौसम ज्यादा से ज्यादा पानी, लस्सी, नीबू, छाछ लें। धूप का चश्मा, छाता, पानी लेकर ही बाहर निकलें। हल्का भोजन करें। शराब, चाय, कॉपी से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें