फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने से मौमस बदला, किसानों के चेहरे पर आयी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम बदल गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में पानी भर जाने से निकलना मुश्किल हो गया। परिषदीय स्कूल परिसर में भी जलभराव होने से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे किसानोें के चेहरे खिल गये है। हालांकि किसानों का कहना कि धान की फसल के लिए अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई। बारिश होने से मानिकपुर, मऊ ,व भरतकूप क्षेत्रों के गांवों की गलियों मेें पानी भरने व घरों के सामने जलभराव होने से निकलना मुश्किल हो गया है।
वही शहर के कर्वी पहाड़ी मार्ग के ओवरब्रिज के नीचे रेलवे फाटक के पास पानी की निकासी का रास्ता न होने से जलभराव रहता है। यही हाल मिशन तिराहे के पास देखने को मिल रहा है। बारिश होने से किसानों ने धान के बाड़ लगाना शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही तिल, ज्वार, बाजरा के बीज की भी बुआई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें