फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मौसम का अलर्ट, आज व कल तेज हवा के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

Wed, 08 Apr 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद में मौसम ने फिर से करवट लेने के संकेत दिए हैं। जिले में बुधवार को हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने, गरजने और तेज झोंकेदार हवा चलने का पीला अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बुधवार व गुरुवार के लिए नारंगी अलर्ट घोषित करते हुए ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन




मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां ने किसानों और आम नागरिकों के लिए जरूरी सुझाव जारी किए हैं। किसानों को फसलों में छिड़काव का कार्य फिलहाल स्थगित रखने और खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पकी हुई फसलों की कटाई और मड़ाई जल्द से जल्द पूरी कर सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की सलाह दी गई है। इससे बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान से बचा जा सके। पशुपालकों को भी अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।



मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि कोई आयोजन या कार्यक्रम हो तो उसे सुरक्षित स्थान पर ही आयोजित करें। समय रहते सावधानी बरतने से मौसम जनित नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे में सभी को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


तेज आंधी के साथ बारिश शुरू, किसान परेशान





चित्रकूट। मंगलवार देर शाम तेज आंधी के साथ जिले के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की कटाई और मड़ाई का काम एक बार फिर प्रभावित हो गया है।



शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद हल्की बारिश भी होने लगी। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में आंधी के साथ बादलों की तेज चमक और बारिश दर्ज की गई। इसी तरह राजापुर क्षेत्र में भी बूंदाबांदी हुई। पिछले दो दिनों से बारिश बंद होने के कारण किसान कटाई-मड़ाई में जुटे थे, लेकिन अब उन्हें फिर से काम रोकना पड़ेगा। काले बादल अभी भी छाए हुए हैं और रात में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें