फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश में जलभराव बना सिरदर्द, आए दिन हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों में जलभराव की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से बारिश शुरू होने से सड़कों में जलभराव हो गया है। इससे आने जाने वाले वाहन चालकों को सहित ग्रामीणों के निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुर्घटनाएं भी हो रही है। अधिक बारिश होने से घरों में जलभराव की समस्या भी हो जाती है।
विज्ञापन

फोटो 25 सीकेटीपी 13 बरुवा संपर्क मार्ग में भरा पानी। संवाद
विरोध प्रदर्शन के बाद भी नहीं बनी सड़क
राजापुर। क्षेत्र के बरूवा-रगौली मार्ग वाली सड़क की हालत सबसे अधिक खराब है। बारिश होते ही सड़क में पानी भर जाता है। कई बार ग्रामीण सड़क बनवाने के साथ पानी निकासी के लिए प्रदर्शन भी कर भी चुके है। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। बरूवा गांव के ग्रामीण राजेश सिंह, राजू तिवारी ने बताया कि इस मार्ग से यमुना नदी से बालू लादकर ट्रक निकलते है। इसके कारण सड़क खराब हो जाती है। समस्या के निदान के लिए एसडीएम राजापुर पूजा साहू को ज्ञापन भी दिया है। (संवाद)
फोटो 25 सीकेटीपी 14 बरेठी मार्ग में जलभराव। संवाद
पुलिया का निर्माण अधूरा पड़ा
मऊ। क्षेत्र के रामनगर ब्लाक के लोधौरा बरेठी गांव जाने वाली सड़क में भी जलभराव की समस्या बनी है। सड़क में बनी पुलिया का का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे सड़क में जलभराव हो जाता है। ग्रामीण अपने वाहन सहित अन्य साधनों से इस सड़क से निकलते है। बरेठी गांव के राजकुमार, सुनील ने बताया कि ग्रामीण गांव से बाजार सहित अस्पताल व अन्य कार्य के लिए इसी सड़क से आते है। बारिश होते ही सड़क में पानी भर जाता है। अधूरी पुलिया का निर्माण कराया जाए। (संवाद)
विज्ञापन

फोटो 25 सीकेटीपी 15 कंधवनिया गांव के रास्ते में जलभराव। संवाद
पांच साल से समस्या, समाधान नहीं
राजापुर। क्षेत्र के कंधवनिया में जलभराव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण रामप्रताप, सूरज ने बताया कि बारिश होते ही सडक में जलभराव की समस्या हो जाता है। यह समस्या पांच साल से अधिक समय से बनी है। अधिक बारिश होने से सड़क का पानी घरों में घुस जाता है। पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण होना चाहिए। बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को भी पत्र सौंपा गया है। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार-
खराब सड़कों को चिह्नित कर मरम्मत कराने और पानी की निकासी के लिए नालियां बनवाई जाएंगी। ताकि राहगीरों की समस्या दूर हो सके। चंद्रशेखर, एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें