फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव पैदल निकलना मुश्किल

Tue, 11 Jul 2017 11:26 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
rain
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिवरामपुर/मऊ/राजापुर(चित्रकूट)। लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शहर समेत कस्बों के मुख्य मार्गों पर जलभराव से आवागमन बाधित है। पैदल निकलने वालों की तो आफत है। रिमझिम बारिश में रेनकोट पहनकर बच्चे स्कूल पहुंचे, कई तो भीगते हुए भी स्कूल गए।  
विज्ञापन

    मंगलवार को शिवरामपुर , राजापुर व मऊ क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार दिनभर बारिश होती रही। सोमवार की रात को भी खूब बारिश हुई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के कच्चे घरों में रहने वाले लोग परेशान होने लगे हैं। घर के सामने जलभराव व पानी निकासी की व्यवस्था न होने से घर भी गिरने का डर सता रहा है। मुख्यालय के कई प्रमुख मार्गों पर भी जलभराव होने से आवागमन प्रभावित है। एलआईसी तिराहा, स्टेशन रोड तिराहा, कोतवाली के सामने धतुराहा तिराहा की हालत यह है कि यहां से पैदल निकलना मुश्किल है। कई स्कूलों में तो रेनीडे रहा लेकिन कुछ स्कू लों में बच्चे रेनकोट पहनकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें