फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से जलापूर्ति बाधित, मोटर फुंक जाने से परेशान क्षेत्रवासी

विज्ञापन
फोटो-3-शहर के मंदाकिनी नदी किनारे जल संस्थान के खराब इंटेकवेल में सुधार कार्य करते कर्मचारी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट शहर के पुरानी बाजार स्थित मंदाकिनी नदी के राजाघाट में बने इंटेकवेल की मोटर फूंक जाने से जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई बाधित है।
विज्ञापन

तीन दिन से शहर के रामपुरी, द्वारिकापुरी, शत्रुघनपुरी, जानकीपुरी, मिशन रोड, गांधी गंज, नई बाजार स्थित जगदीश गंज, शंकर बाजार कुबेरगंज, शंकर गंज, बल्दाऊगंज में पानी सप्लाई न होने से लोग परेशान हैं। हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशाषी अधिकारी एस के निरंजन ने बताया है कि 9 जुलाई तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। नई मोटर लगने पर सही तरह से पानी की सप्लाई हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें