फोटो-3-शहर के मंदाकिनी नदी किनारे जल संस्थान के खराब इंटेकवेल में सुधार कार्य करते कर्मचारी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट शहर के पुरानी बाजार स्थित मंदाकिनी नदी के राजाघाट में बने इंटेकवेल की मोटर फूंक जाने से जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई बाधित है।
तीन दिन से शहर के रामपुरी, द्वारिकापुरी, शत्रुघनपुरी, जानकीपुरी, मिशन रोड, गांधी गंज, नई बाजार स्थित जगदीश गंज, शंकर बाजार कुबेरगंज, शंकर गंज, बल्दाऊगंज में पानी सप्लाई न होने से लोग परेशान हैं। हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं।
जल संस्थान के अधिशाषी अधिकारी एस के निरंजन ने बताया है कि 9 जुलाई तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। नई मोटर लगने पर सही तरह से पानी की सप्लाई हो पाएगी।