फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या आज, पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। माघ माह की मौनी अमावस्या इस बार 10 और ग्यारह फरवरी को पड़ रही है। जिसके चलते श्रद्धालुओं का आगमन धर्मनगरी में शुरू हो गया। रामघाट सहित अन्य तीर्थ स्थानों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा है। वहीं मेला को लेकर यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कारण है कि दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। कोराना काल में अधिक भीड़ भाड़ एक स्थान पर न हो इसके लिए ऐसे स्थानों को चिहिंत किया गया है। जिसके चलते अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। प्रयागराज में माघ मेला में मौनी अमावस्या पर में स्नान करने वाले श्रद्धालु चित्रकूट भी लौटकर स्नान करते है। जिसके चलते अमावस्या के दूसरे दिन अधिक भीड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें