फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटी, एक किमी दूर से पानी लाने को ग्रामीण मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। सदर विकास खंड के रानीपुर खाकी व बरमपुर गांव के ग्रामीण पेयजल की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। रोजाना एक किमी दूर से परिवार की महिलाएं पानी लाने को मजबूर हैं। सड़क निर्माण होने से पाइप लाइन के टूटने से यह समस्या हो गई है।
विज्ञापन

रानीपुर खाकी और बरमपुर गांव में खोही स्थित पंप हाउस से पाइप लाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाता है। गांव के पास बनाई जा रही सड़क के निर्माण के कारण 15 दिन से पाइपलाइन टूटी पड़ी है। जिससे पानी की सप्लाई बंद हो गई।
हरी प्रसाद, प्रकाश पटेल, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, सोनिया आदि ने बताया कि गांव में पानी के अन्य साधन नहीं है। जब से पाइप लाइन टूटी है। पानी की समस्या हो गई। अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। वहीं जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता एस के निरंजन ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें