फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन से पानी की सप्लाई न होने से आक्रोश

विज्ञापन
फोटो- 3- जलसंस्थान की बिगड़ी मशीनों को बनाते अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान पानी की समस्या से शहर के कई मोहल्लों के लोग जूझ रहे हैं। तीन दिन से पाइप लाइन से पानी की सप्लाई बंद है। जिससे जल संस्थान के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के कुबरेगंज, शंकर गंज, नई बाजार के जगदीश गंज, गांधी गंज सहित सीतापुर कस्बे के कई मोहल्लों से पानी की सप्लाई बंद हैं। कुबेर गंज की शीलू द्विवेदी, राधा द्विवेदी, जगदीश गंज के पप्पू गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि ने बताया कि जब से गर्मी शुरू हुई हैं। आए दिन पानी की सप्लाई बंद रहती है। मोहल्ले में एक या दो ही स्थानों में पर हैंडपंप लगे हैं। जहां पानी भरने के लिए भीड़ लगी रहती है।
सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। जल संस्थान के जेई आरएस मिश्र ने बताया कि शहर के मंदाकिनी नदी में बने इंटेकवेल में लगी विद्युत मोटरों में खराबी आने से यह समस्या है। इसे 24 घंटे के अंदर सही करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

मानिकपुर/शिवरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति कई घंटे नहीं की जा रही है। जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से हालत अधिक खराब हो गए हैं। जिले के मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर, मऊ, बरगढ़ क्षेत्र के गांवों में अधिक समस्या देखने को मिल रही है। विद्युत तार बेहद जर्जर हैं, जो तेज हवा चलते ही टूट जाते हैं। कई गांवों में विद्युत वोल्टेज न होने से विद्युत के उपकरण नहीं चलते ।
मसाकुढर गांव के भोला द्विवेदी, डोडा माफी गांव के राजेश कोल, रानीपुर गिदुरहा की राजेश कुशवाहा, भरतकूप क्षेत्र क े घुरेटनपुर के कमलेश पटेल आदि ने बताया बिजली की आपूर्ति आने जाने का कोई समय नहीं है। दिन में कई कई घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें