फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की हितैषी है भाजपा: नंदी

सार

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कई स्थानों पर बैठक की
विज्ञापन
मऊ कस्बे में बैठक के दौरान बोलते प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ/ बरगढ़। बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के समर्थन में गुरुवार को बरगढ़ व मऊ कस्बे में प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कई स्थानों पर बैठक की।  जिसमें मंत्री नंदी ने कहा कि सपा बसपा सरकारों में व्यापारियों का हित नहीं है। व्यापारी हर दम भाजपा में रहा है। भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास करना है। व्यापारियों के हित में कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बरगढ़ व मऊ कस्बे में हुई सभा में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का हित सिर्फ भाजपा सरकार में ही है। किसी अन्य पार्टी में नहीं है। सपा व बसपा पार्टी व्यापारियों का हित नहीं कर सकती। इस मौके पर सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चंद्र केशरवानी, गो सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष भोले सिंह मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, यमुना केशरवानी, रिक्कू रस्तोगी, सरयू केशरवानी, कैलाश केशरवानी, नवनीत रस्तोगी व ममता केशरवानी आदि मौजूद रहे। इसके बाद वह राजापुर पहुंचे और रात को मुख्यालय में व्यापारियोें के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें