मऊ शहर के स्कालर पब्लिक स्कूल के बूथ पर शनिवार को वोट देने के लिए मतदाताओं की लगी लंबी कतार।
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पंचायत उपचुनाव में सीतापुर ग्रामीण से प्रधान पद के लिए आज धर्मनगरी के पोद्दार इंटर कॉलेज में वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए पोलिंग बूथ पर पार्टियां पहुुंच चुकी हैं। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि आठ ग्राम पंचायत सदस्य पहले ही विभिन्न ग्राम पंचायतों से निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भइयालाल ने बताया कि सीतापुर ग्रामीण गांव से प्रधान पद के लिए पिछडे़ वर्ग के लिए सीट आरक्षित की गई है। जिसमें आठ प्रत्याशी अवधेश प्रसाद, कुंवर सिंह,चंद्रभान, ननकऊना, महेश, राजकुमार, रामनरेश,शिवमिल है। कुल 3246 वोटर है। पंचायत निर्वाचन कार्यालय से पांच पार्टिया चुनाव शक्रवार को रवाना हो गई। जिसमें धर्मनगरी के पोद्दार इंटर कॉलेज में वोट डाले जाएंगे। कुल पांच बूथ बनाए गए है। चुनाव कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के जोनल मजिस्ट्रेट एसके सिंह व उद्यान विभाग के अधिकारी रमेश पाठक को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके साथ ही तहसीलदार गुलाब सिंह की ड्यूटी कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूम में लगाई गई है।