जसिया में जाट न्याय धरने का 11वां दिन रहा शांतिपूर्ण
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को मतदान करने का अवसर दिया गया है। सोमवार को दोनों विधानसभा क्षेत्र में लगे कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से डाक पत्र डाला।
सोमवार को मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में डाक वोट डाले गए। चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए बैलेट पेपर में निशान लगाकर वोट पेटी में अपना मत सुरक्षित कर दिया।
चित्रकूट सीट के रिटर्निंग अफसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह मतदान प्रक्रिया 18 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन 738 मतों में डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारियों ने वोट डाले। इसी प्रकार मानिकपुर सीट के रिटर्निंग अफसर राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन 523 मतों में दो सौ कर्मचारियों ने वोट डाला है।
उधर, मऊ के पुरूषोत्तम इंटर कालेज के चपरासी रोशन पुत्र रमेश ने बताया कि उसके बाबा के निधन के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया वह निभा रहा है, लेकिन चुनाव ड्यूटी लगी है और सोमवार को प्रशिक्षण के लिए चित्रकूट इंटर कालेज पहुंचा है।
उसने सीडीओ ए दिनेश कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर उसे प्रशिक्षण से अलग कर दिया गया है। इस मामले में सीडीओ ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।