कसहाई गांव से मशाल जुलूस की शुरुआत करातीं डीएम मोनिका रानी।
- फोटो : अमर उजाला
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मशाल जुलूस निकालने की शुरूआत ग्राम पंचायत कसहाई के प्राथमिक विद्यालय से हुई।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक से 17 फरवरी तक ग्रामीण क्षेत्रों में मशाल जुलूस निकाला जायेगा। जिसकी शुरूआत बुधवार को कसहाई गांव से की गयी। यह जुलूस प्रत्येक दिन दूसरे गांव में पड़ाव डालेगा। जहां से आगे आने वाले गांव के लिये जुलूस निकलेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान मतदाता करें। जिससे शत- प्रतिशत से बढोतरी हो। यह जुलूस सपहा गांव पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम आयोजित करने बाद दूसरे दिन शाम को इस गांव के बाद अन्य गांवों में मशाल जुलूस 17 फरवरी तक निकाला जायेगा। इसकी जिम्मेदारी हल्का लेखपाल व सचिव को दी गयी है।